संदेश

2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Charitra Praman Patra

चरित्र व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग होता है। स्वाभिमानी व्यक्ति के लिया चरित्र से बढकर और कोई चीज नहीं होती। आजकल बैंक अकाउंट खोलवाने के लिए, नौकरी पाने के लिए, पासपोर्ट बनवाने के लिए सभी जगह तो अपने  चरित्र को प्रमाणित करने की आवश्यकता पड़ती है। इसी मुद्दे को लेकर प्रस्तुत है मेरी लघुकथा -- ''चरित्र प्रमाण पत्र'' 'सर , आपके कहे अनुसार सारे डाक्यूमेंट्स लेकर आया हूँ मै  अबकी बार। देख लीजिये।' उसने अपनी फाइल टेबल पर रखते हुए कहा। 'हाँ .. हाँ .. ठीक है। कल सुबह 10 बजे आ जाना। बड़े साहब नहीं है अभी।' बड़े साहब के असिस्टेंट ने उसे ऊपर से नीचे तक घूरते हुए कहा। 'कल 10 बजे? पर पहले तो आपने कहा था कि आज ही सारा काम हो जायेगा।' 'कहा था, तो ? अब कह रहा हूँ न कि नहीं होगा आज।' असिस्टेंट ने सहज ऊँचे स्वर में कहा। 'ठीक है सर, जैसी आपकी मर्जी। अगर आज ...